झालावाड़ पुलिस ने सरकारी योजनाओं में व्यापक साईबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर पेंशन, पालनहार और मुफ्त स्कूटी जैसी योजनाओं का अनुचित लाभ उठाने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया। ऑपरेशन "शटरडाउन" के तहत ईनामी अपराधी कुलदीप ढोली की गिरफ्तारी से महत्वपूर्ण खुलासे सामने आए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि कुलदीप ढोली, मुख्य सरगना रामावतार सैनी का प्रमुख एजेंट, ने तहसील अकलेरा और सीएमएचओ ऑफिस की आधिकारिक आईडी का दुरुपयोग कर हजारों फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए। इन प्रमाण पत्रों के आधार पर दिव्यांग पेंशन, पालनहार और राज्य सरकार की मुफ्त स्कूटी वितरण योजना में अवैध लाभ उठाया गया।

विशेष अभियान में कुलदीप ढोली को गुना, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। साथ ही, उसके सहयोगी तहसील कार्यालय अकलेरा के रीडर पंकज कुमार और सीएमएचओ ऑफिस ऑपरेटर युवराज सिंह को भी हिरासत में लिया गया। इनके माध्यम से आधिकारिक आईडी और ओटीपी का दुरुपयोग कर बड़ी संख्या में अपात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुँचाया गया।

अनुसंधान में यह भी उजागर हुआ कि रविन्द्र कुमार और अन्य परिवारजन, जो पूर्णतया स्वस्थ थे, उन्होंने दिव्यांग पेंशन और वृद्धा पेंशन सहित मुफ्त स्कूटी योजना का गलत लाभ उठाया। युवराज सिंह द्वारा फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने का काम लंबे समय से किया जा रहा था, जिसके जरिए हजारों फर्जी लाभार्थी पंजीकृत किए गए।

इसके अतिरिक्त, आपदा प्रबंधन सूचना प्रणाली (DMIS) और फसल खराबा मुआवजा में भी फर्जीवाड़ा किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से डिजीटल उपकरणों, संदिग्ध डेटा और फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों के आधार पर प्राप्त स्कूटी बरामद की गई है। अब तक ऑपरेशन के तहत कुल 47 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 40 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा कर गरीबों के हितों पर कुठाराघात करने वाले अपराधियों के खिलाफ यह अभियान पूरी शिद्दत से जारी रहेगा। जिला पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ सुनिश्चित करेगी कि कोई भी अवैध शटर खुले नहीं और गरीबों का हक सुरक्षित रहे।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story