बकानी। सांसद दुष्यंत सिंह की जन संवाद पद यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन बकानी नगर में उत्सव का वातावरण बन गया। सांसद सिंह ने खेड़ा बकानी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद आगे के लिए प्रस्थान किया।


ऐतिहासिक स्वागत और जन सम्मान

बकानी नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आम जन, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद सिंह का ढोल धमाकों के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। बकानी के मुख्य बाज़ार की सड़कों पर दर्जनों स्वागत द्वार सजाए गए थे और सम्पूर्ण नगर की सड़कें फूलों से अटी हुई थीं।

  • कदम कदम पर पुष्पहार और साफे बँधवाकर उनका सम्मान किया गया।
  • एक अनुमान के अनुसार एक टन से भी ज़्यादा फूलों का इस्तेमाल सांसद के स्वागत में किया गया था।
  • कुशवाहा समाज, गुर्जर समाज, युवा मोर्चा और व्यापार संघ ने सांसद सिंह का भव्य स्वागत किया।

जन संवाद एवं जन समस्याएं

सांसद ने लोगों से जन समस्याओं के ज्ञापन भी लिए। पार्टी से जुड़े अनेक परिवारों के आतिथ्य को भी दुष्यंत ने सहजभाव से स्वीकार किया। बकानी में हुए स्वागत कार्यक्रमों में चार घंटे से भी अधिक का समय लगा। इसके बाद उन्होंने निम्नलिखित गांवों में पहुंचकर जन समस्याएं सुनीं:

  • करलगांव
  • गरवाड़ा
  • मोरुखेड़ी जोड़
  • कोली गांव

पदयात्रा में सम्मिलित गणमान्य जन

पदयात्रा के दौरान उनके साथ ये सभी उपस्थित रहे:

प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ताऊ, हरि पाटीदार, राकेश भील, प्रकाश वर्मा, रंजीता पांडे, भावना सिंह, सीता भील, ज्योति शर्मा, जिला मंत्री पूनम चंद्र शर्मा, मनोज मुंजा, ओम लोधा, हेमराज कुशवाह, मोतीलाल ऐरवाल, विजयानंद आलिया, अंकित बरेठा आदि साथ रहे।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story