ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन को लेकर परिषद पदाधिकारियों का दौरा तेज, बारां से नाहरगढ़ तक हुई बैठकों में उत्साह
झालावाड़ में 20–21 दिसंबर को होने वाले युवक–युवती परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए परिषद पदाधिकारियों ने बारां, समरानिया, केलवाड़ा, भंवरगढ़ और नाहरगढ़ में व्यापक संपर्क व बैठकों का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने समाजजनों से अधिकाधिक प्रविष्टियां भेजने और सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

बारां, 11 दिसंबर। आगामी 20 और 21 दिसंबर को झालावाड़ में आयोजित होने वाले युवक–युवती परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक और सर्वाधिक सफल बनाने के लिए परिषद के पदाधिकारी पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से संपर्क अभियान चला रहे हैं। समाज में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग, ओम प्रकाश अग्रवाल और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पीयूष गर्ग के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न कस्बों, गांवों और स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए सम्मेलन की तैयारियों की गति तेज कर दी है।
टीम ने बारां में समाज बंधुओं के बीच संवाद कर सम्मेलन की रूपरेखा साझा की और अध्यक्षों एवं वरिष्ठ सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र कुमार अग्रवाल और डॉ. सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि बारां से शुरुआत के बाद टीम ने समरानिया में बैठक की, जहां अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मित्तल, माणक चंद मित्तल, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंघल, मंत्री गोपाल गर्ग, दुर्गाशंकर मित्तल और मनोज गर्ग सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
केलवाड़ा में भी समाज अध्यक्ष विपिन सिंघल, मंत्री ओम प्रकाश मित्तल, कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार गुप्ता, राधेश्याम, महेश अग्रवाल, विष्णु बंसल, अभिषेक गोयल, हेमंत जैन, राजेश, धर्मेंद्र और कन्हैया मल ने बैठक में भाग लिया। बैठक में क्षेत्र से अधिक से अधिक एंट्री भेजने और युवाओं को सम्मेलन से जोड़ने की रणनीति पर विचार किया गया।
इसके बाद भंवरगढ़, गौरव गर्ग, लक्ष्मी चंद, नाहरगढ़ सहित आसपास के कई कस्बों में समाजजनों से भेंटवार्ता की गई, जहां सभी ने सम्मेलन के माध्यम से अविवाहित युवक–युवतियों के रिश्ते तय कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया। पदाधिकारियों ने कहा कि सम्मेलन समाज में सकारात्मक परिवर्तन और पारस्परिक संवाद बढ़ाने का एक बड़ा अवसर साबित होगा। सभी क्षेत्रों से अधिकाधिक प्रविष्टियां भेजने का आव्हान किया गया।
लगातार हो रहे संपर्क और संवाद से स्पष्ट है कि इस वर्ष का युवक–युवती परिचय सम्मेलन अपने आप में एक रिकॉर्ड स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है, जो समाज की एकता और सहभागिता का सशक्त उदाहरण बनेगा।
- युवक युवती परिचय सम्मेलनझालावाड़ परिचय सम्मेलनबारां समाज बैठकसमरानिया समाज संपर्ककेलवाड़ा मित्तल समाज कार्यक्रमनाहरगढ़ समाज गतिविधिमहेंद्र कुमार अग्रवाल कार्यक्रमरोहित गर्ग परिषदPiyush Garg youth wingcommunity introduction event JhalawarBaran community meetingSamraniya event preparationKelwara community gatheringBhanwargarh social eventyouth introduction conference Rajasthan

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
