भाजपा पार्षदों ने झालरापाटन नगरपालिका का आमंत्रण ठुकराया, अध्यक्ष पति के रवैये और अनियमितताओं पर जताई नाराजगी
झालरापाटन नगरपालिका में भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष पति के तानाशाही रवैये और अनियमित कार्यों के खिलाफ संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आमंत्रण ठुकराया। पार्षदों ने अपने मान-सम्मान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया, जिससे स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मची है।

झालरापाटन: झालरापाटन नगरपालिका में भाजपा पार्षदों की नाराजगी और असहमति फिर से उजागर हुई है। रविवार को नगरपालिका द्वारा पार्षदों को संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन भाजपा के ही उपाध्यक्ष दीपक राठौर तथा पार्षद हुकम प्रजापति, हेमलता गुर्जर, पंकज वैष्णव और अजय कुशवाह ने यह आमंत्रण ठुकरा दिया।
भाजपा पार्षदों ने बताया कि यह कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जिला परिषद् सभागार, सीएडी सर्किल, दादाबाड़ी रोड, कोटा में राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, जयपुर के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों द्वारा आयोजित किया जाना था। लेकिन नगरपालिका के माध्यम से भेजे गए आमंत्रण पत्र को भाजपा पार्षदों ने अपने मान-सम्मान और आत्मसम्मान पर चोट पहुंचाने वाला मानते हुए अस्वीकार कर दिया।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में अध्यक्ष पति की तानाशाही रवैया भाजपा पार्षदों के कामकाज और मान-सम्मान पर लगातार आघात कर रहा है। उन्होंने बताया कि अपने ही वार्डों में विकास कार्य करवाने में उन्हें बाधाओं का सामना करना पड़ता है। जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें अध्यक्ष पति के निर्देशों पर अधिकारियों को रोकने के लिए कहा जाता है। वहीं, अध्यक्ष पति स्वयं अवैध और अनियमित कार्यों को करवाने में सक्रिय हैं।
भाजपा पार्षदों ने यह भी कहा कि मण्डल से लेकर प्रदेश स्तर तक शिकायतों के बावजूद अध्यक्ष पति पर न तो पार्टी द्वारा कोई कार्रवाई हुई और न ही प्रशासनिक स्तर पर कोई संज्ञान लिया गया। पार्षदों के अनुसार, नगरपालिका में हो रही अनियमितताओं का विवरण मांगने पर उन्हें आरटीआई के माध्यम से भी सही जानकारी नहीं दी जा रही है। भ्रष्ट अधिकारियों और अनियमित कार्यों की शिकायत करने पर अध्यक्ष पति द्वारा पार्षदों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करवाई जाती है और उनके खिलाफ धमकियां दी जाती हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के चलते भाजपा पार्षदों ने स्पष्ट किया कि वे प्रदेश सरकार और उसके कार्यों की प्रशंसा करते हैं तथा जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए आभार प्रकट करते हैं, लेकिन प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर अध्यक्ष पति के तानाशाही रवैये के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के कारण संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते।
विशेष बात यह है कि आमंत्रण अस्वीकार करने वाले सभी पार्षद और उपाध्यक्ष ओबीसी समुदाय से आते हैं और अपने वार्ड से ओबीसी सीट पर चुनाव जीतकर नगर पालिका में पहुंचे हैं। पार्षदों का यह कदम उनके संवैधानिक अधिकारों और जनता द्वारा उन्हें दिए गए जनादेश की रक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- झालरापाटन भाजपा पार्षद आमंत्रण अस्वीकारझालरापाटन नगरपालिका अध्यक्ष पति तानाशाहीOBC पार्षदों की नाराजगी झालरापाटनझालरापाटन संभाग स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रमभाजपा पार्षदों की असहमति कोटा जिला परिषदझालरापाटन नगरपालिका अनियमित कार्यभाजपा पार्षद विकास कार्य रोके जाने का आरोपझालरापाटन में पार्षदों का आत्मसम्मान रक्षा कदमJhalrapatan BJP councillors reject invitationJhalrapatan municipal chairman misconductOBC councillors protest JhalrapatanJhalrapatan municipal irregularitiesBJP councillors rights protection JhalrapatanJhalrapatan district level dialogue programMunicipal chairman interference allegations Jhalrapatan

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
