झालावाड़ जिले की सांसद आदर्श ग्राम पंचायत भालता में सरपंच चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए। शनिवार को हुए सरपंच और पंचों के चुनाव में समाजसेवी युवा जसवंत सिंह गुर्जर ने 1176 वोट प्राप्त कर 479 वोट से जीत दर्ज की। चुनाव में भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद रुहेला दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस के अकलेरा ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह की पत्नी और निवर्तमान प्रशासक सरपंच सुनीता बाई चौथे स्थान पर रहीं।

भालता ग्राम पंचायत के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी जीत नहीं मिल सकी। जसवंत सिंह गुर्जर की जीत के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई। लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय जसवंत गुर्जर को मिले समर्थन को उनकी चुनावी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

जसवंत गुर्जर की जीत के बाद भालता में उनका स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच जसवंत गुर्जर का नृसिंह भगवान मंदिर समिति, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और भालता ग्रामवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा पंचायत बेहड़ी कलां, लंकापुरी, पचानखेड़ी और बेहड़ी खुर्द सहित लंकापुरी गांव के लोगों ने भी उनका स्वागत किया।

जसवंत गुर्जर पिछले 20 साल से सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। वे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पूर्व जिला सह संयोजक रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। गांव की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के साथ अन्य कार्यक्रमों में भी वे सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं।

लगातार दो दशक से सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता के बीच जसवंत गुर्जर ने भालता सरपंच चुनाव में जीत दर्ज की। उनकी जीत को लेकर भालता सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं, चुनाव में भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद रुहेला और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह की पत्नी सुनीता बाई को हार का सामना करना पड़ा।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story