झालावाड़। 20 दिन पूर्व एस.आर.जी. अस्पताल के बाहर हुए एक चौंकाने वाले ऑटो चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल से मरीज को घर ले जाने के लिए आए ऑटो चालक को बातचीत में उलझाकर उसके तिपहिया ऑटो को चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना कोतवाली ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण शुरू किया और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें लगातार ट्रैक किया।

इस विशेष अभियान के तहत दो मुख्य आरोपी, विनोद तंवर (31 वर्ष, निवासी जुना ब्यावरा, जिला राजगढ़, एमपी) और लखन दांगी (24 वर्ष, निवासी आनंद वाटिका, भोपाल बाईपास, ब्यावरा, जिला राजगढ़, एमपी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी किया गया ऑटो बरामद करने में भी सफलता प्राप्त की, साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

वारदात का तरीका जानने पर पता चला कि आरोपी ऑटो चालक को अस्पताल के अंदर बातचीत के बहाने उलझाते हुए बाहर खड़े ऑटो को चोरी कर ले गए। इस मामले में थानाधिकारी कोतवाली मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निरंतर निगरानी रखकर अपराधियों का पता लगाया। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य चोरी की वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नकबजनी और वाहन चोरी जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। इस सफल कार्यवाही से जिले में अपराधियों पर कठोर संदेश गया है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story