इबादत के माह की शुरुआत

असनावर कस्बे में इबादत की माह रमजान की शुरुआत से ही मस्जिदों में रौनक देखन की मिलने लगी।

7 वर्षीय हामिद रजा खान का पहला रोजा

  • असनावर कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष नईम पठान के सात वर्षीय छोटे बेटे हामिद रजा खान ने पहला रोजा रखा।
  • इस दौरान हामिद ने अपना दिन इबादत कर गुजारा।
  • शाम होने पर समुदाय के बड़े बुजुर्गों से सलाम दुआ कर मुलाकात की।

हौसला अफजाई और बुजुर्गों का आशीर्वाद

इस दौरान हामिद को बुजुर्गों ने अपनी नेक दुआओं से नवाजा और माला पहनाकर नन्हे बच्चे की हौसला अफजाई की।

अमन-चैन की दुआ और इफ्तार

उसके बाद बच्चे ने अल्लाह ताला से दुआ की "देश में अमन चैन कायम रहे और सभी आपस में मिल जुलकर रहे ओर नेक रास्ते पर चलते हुए अपनी कामयाबी हासिल करें।"

इसके बाद मगरिब की अजान होने पर रमजान खोलने की दुआ पड़ी और अपना रोजा खोला।


असनावर कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष नईम पठान के सात वर्षीय छोटे बेटे हामिद रजा खान ने पहला रोजा रखा।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story