झालावाड़। आगामी 20 और 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले युवक–युवतियों परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अग्रसेन विकास परिषद के पदाधिकारी सक्रिय दौरे पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिंघल ने बताया कि परिषद की टीम ने सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नई रणनीतियों का संचालन किया है और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अध्यक्षों एवं समाजजनों से चर्चा की है।

परिषद के कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेन्द्र गर्ग और महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि टीम ने अकलेरा, असनावर, खानपुर के बाद बारां जिले के बपावर कला, मोई कला और सांगोद का दौरा किया। इस दौरान संरक्षक भुवनेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष झालावाड़ दीपक गुप्ता, सदस्य नारायण अग्रवाल और निर्मल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

बपावर में अग्रवाल समाज के रमेश सिंघल, बपावर के सरपंच रवीन्द्र कुमार ब्रह्मानंद सिंघल, गगन मंगल, रविंद्र कुमार गुप्ता, उमेश सिंघल, नवल सिंघल, राजेंद्र गर्ग और जगदीश सिंघल से भेंटवार्ता हुई। सांगोद में गोवर्धन मित्तल, चेतन गर्ग, महेश मंगल, दिनेश गोयल, राजेश गर्ग, श्याम गर्ग, पारस गर्ग, दिनेश गर्ग, सूर्यप्रकाश गर्ग, दीपक गर्ग और लोकेश गोयल से संवाद किया गया। मोई कला में भगवान गर्ग, पवन गोयल और राम से मुलाकात हुई, वहीं कामोलर में राजेंद्र मित्तल, दिनेश सिंघल और प्रदीप मित्तल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

भेंटवार्ता के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सम्मेलन के माध्यम से अविवाहित युवक और युवतियों के लिए उपयुक्त रिश्तों की स्थापना में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिक से अधिक प्रतिभागियों को सम्मलेन में शामिल करने और इसे सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्थन का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरे के माध्यम से अग्रसेन विकास परिषद ने न केवल आगामी परिचय सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया, बल्कि समाज के विभिन्न हिस्सों में संवाद और सहभागिता के नए मानक स्थापित किए हैं।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story