चन्दीपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या व दहेज हत्या का मामला दर्ज किया
बारां जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र के चन्दीपुर गांव में नवविवाहिता रेणु मीणा की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस ने पति देवीकृपाल मीणा सहित ससुराल पक्ष पर हत्या व दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

अकलेरा। 7 नवम्बर की रात चन्दीपुर गांव में घटी एक रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। रेणु मीणा पत्नी देवीकृपाल मीणा, जिसकी शादी को अभी कुछ ही वर्ष हुए थे, अचानक अपने ही घर में मृत पाई गई। सूचना पर अकलेरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ससुराल पक्ष ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि रेणु सीढ़ियों से गिरने से घायल हुई थी और इसी से उसकी मृत्यु हो गई, लेकिन घटनास्थल के हालात और परिस्थितियां कुछ और कहानी बयां कर रही थीं।
घटना के बाद न तो पीहर पक्ष ने और न ही ससुराल पक्ष ने किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने स्वयं पहल की। उसी दिन मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीट प्रभारी सतवीर, हेड कांस्टेबल ने घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, मौके के तथ्यों तथा प्राप्त आसूचना के आधार पर मामला संदिग्ध पाया। इन तथ्यों के मद्देनजर पुलिस ने मृतका के पति देवीकृपाल मीणा सहित अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ हत्या एवं दहेज हत्या के प्रकरण दर्ज किया है।
वर्तमान में इस पूरे मामले का अनुसंधान वृत्ताधिकारी अकलेरा के निर्देशन में किया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चन्दीपुर गांव में इस घटना से मातम का माहौल है, वहीं क्षेत्र में एक बार फिर दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा पर बहस तेज हो गई है।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
