झालावाड़। जीवनरक्षक कौशल और आपातकालीन तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए “सेफ हार्ट झालावाड़ सीपीआर मित्र अभियान” के अंतर्गत एक भव्य सीपीआर-बीएसएल एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एलके संघानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन स्कूल, झालावाड़ में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन जिला सीपीआर नोडल अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार और टीम त्रिलोक नागर ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के निर्देशन में हुई। स्कूल प्रिंसिपल मनोज कुमार सिंह ने सीपीआर किट का उद्घाटन कर इस पहल की सराहना की और कहा कि अचानक होने वाले कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस कार्यशाला में लगभग 1000 छात्रों और 50 शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्हें जीवनरक्षक कौशल जैसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन), बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएसएल) और फर्स्ट एड से संबंधित व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल को “हार्ट सेफ वर्कप्लेस” के रूप में मान्यता प्रदान की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि यह प्रशिक्षण जिले में “हार्ट सेफ झालावाड़ इनिशिएटिव” के तहत नागरिकों और स्वास्थ्य कर्मियों में जीवन-रक्षक क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब तक इस अभियान के अंतर्गत लगभग 15,000 लोगों को सीपीआर प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और फर्स्ट एड किट भी प्रदान की।

यह कार्यशाला न केवल छात्रों और शिक्षकों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने में मददगार साबित होगी, बल्कि जिले में नागरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को भी सुदृढ़ करेगी। इस पहल से झालावाड़ में जीवनरक्षक प्रशिक्षण और सुरक्षा के प्रति नागरिकों की संवेदनशीलता और सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story