पिड़ावा। आदर्श विद्या मंदिर की स्कूल बस से उतरते समय 4 वर्षीय मासूम भूमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दर्दनाक हादसा 20 नवंबर को हुआ, जिसने स्थानीय लोगों और परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिजनों का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई।

दुर्गा लाल कर ने 25 नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी भांजी भूमिका, जो आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा है, दोपहर 3 बजे स्कूल से लौट रही थी। खेजड़िया रोड पर सूरज कुंड महादेव मंदिर के पास बस रोकने के बाद चालक ने भूमिका को उतरने के लिए कहा, लेकिन जैसे ही बच्ची उतरने लगी, चालक ने बस अचानक आगे बढ़ा दी।

इस अचानक गति से भूमिका बस से नीचे गिर गई और बेहोश हो गई। घटना के समय चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। भूमिका को तत्काल उनके परिवारजन और दोस्त सुदामा शर्मा की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

भाई दुर्गा लाल ने बताया कि शुरुआती उपचार के बाद भूमिका को गंभीर हालत में झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी कमर में अंदरूनी चोट की पुष्टि की और उसे न्यूरोसर्जन को दिखाने के लिए कोटा भेजा गया। कोटा के निजी अस्पताल में 21 नवंबर को जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दुर्घटना के कारण भूमिका की कमर की निचली नसें ब्लॉक हो गई हैं, जिससे उसका कमर का निचला हिस्सा काम नहीं कर रहा है। इसके बाद उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां उसका गंभीर उपचार चल रहा है।

पुलिस ने दुर्गा लाल की शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रशासन की ओर से भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है। यह घटना स्कूल बस सुरक्षा और बच्चों के परिवहन में सतर्कता की आवश्यकता पर एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story