घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सिर पर सरिया मारने का दावा; CCTV वीडियो वायरल
खेत में कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट और सिर पर सरिया मारने का आरोप, जसरथपुर में CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।

सड़क पर कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
खेत में कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिवचरन ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा सड़क पर मारपीट का CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित शिवचरन के अनुसार, खेत में कहासुनी के बाद तीनों आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने पीछे से उसके सिर में सरिया मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।
शिवचरन ने बताया कि उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। घटना के बाद मामले से जुड़ा सड़क पर मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित की तहरीर पर जसरथपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
