नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर और नगर पालिका पोकरण के लिए सोमवार को एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जैसलमेर नगर परिषद में भाजपा के 25, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 16 और 4 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए, जबकि पोकरण नगर पालिका के 25 वार्डों में भाजपा के 11, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 12 और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

नगर परिषद जैसलमेर के 44 वार्डों तथा नगर पालिका पोकरण के 25 वार्डों के लिए मतगणना कराई गई। जैसलमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 में कांग्रेस की प्रत्याशी लखमा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं।

मतगणना के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) परसाराम सैनी और विशेषाधिकारी चुनाव रोहित वर्मा की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।

रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम जैसलमेर वीरेन्द्र सिंह और रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम पोकरण हीरसिंह चारण ने वार्डवार मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया। समय-समय पर वार्डों के सदस्यों को प्राप्त मतों के साथ विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई। निर्वाचित वार्ड सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उन्हें शपथ दिलाई गई।

जैसलमेर नगर परिषद के 44 वार्ड सदस्यों की हुई मतगणना में भाजपा के 25, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 15 और 4 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड संख्या 23 में कांग्रेस की प्रत्याशी लखमा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। वार्ड संख्या 1 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप सिंह, वार्ड संख्या 2 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रिडमल सिंह, वार्ड संख्या 3 में निर्दलीय प्रत्याशी संजू, वार्ड संख्या 4 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय सिंह राड, वार्ड संख्या 5 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरूण कुमार में, वार्ड संख्या 6 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मधुबाला, वार्ड संख्या 7 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देरावर राम, वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 9 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमन कुमारी और वार्ड संख्या 10 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी रजी विजयी रहीं।

वार्ड संख्या 11 में निर्दलीय प्रत्याशी कमल किशोर, वार्ड संख्या 12 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी मंजू, वार्ड संख्या 13 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका, वार्ड संख्या 14 में निर्दलीय प्रत्याशी गणपत लाल भार्गव, वार्ड संख्या 15 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी साहिल महेचा, वार्ड संख्या 16 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमन, वार्ड संख्या 17 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिव शंकर, वार्ड संख्या 18 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक प्रजापत, वार्ड संख्या 19 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी भूमिका और वार्ड संख्या 20 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह विजयी रहे।

वार्ड संख्या 21 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीता, वार्ड संख्या 22 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता, वार्ड संख्या 24 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डूगरा राम, वार्ड संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा देवी, वार्ड संख्या 26 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हनुमान सिंह, वार्ड संख्या 27 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नर सिंह, वार्ड संख्या 28 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुमार पाल, वार्ड संख्या 29 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी आनन्द कुमार और वार्ड संख्या 30 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी दुर्गेश विजयी रहे।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 31 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी टीकम चंद, वार्ड संख्या 32 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय, वार्ड संख्या 33 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश नागौरी, वार्ड संख्या 34 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी शुभम, वार्ड संख्या 35 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुशीला, वार्ड संख्या 36 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी साजिद खान, वार्ड संख्या 37 में निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला, वार्ड संख्या 38 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी हसना राम, वार्ड संख्या 39 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी सुनीता धारू, वार्ड संख्या 40 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दिव्या, वार्ड संख्या 41 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मगाराम सैन, वार्ड संख्या 42 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ललित कुमार, वार्ड संख्या 43 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी करूणा, वार्ड संख्या 44 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतीक्षा और वार्ड संख्या 45 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मेघराज सिंह विजयी रहे।

पोकरण नगरपालिका के 25 वार्ड सदस्यों की मतगणना में भाजपा के 11, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 12 और 2 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड संख्या 1 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी हेमलता, वार्ड संख्या 2 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जेठाराम, वार्ड संख्या 3 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा, वार्ड संख्या 4 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी गोविन्द, वार्ड संख्या 5 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा माली, वार्ड संख्या 6 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी तक्षीमा, वार्ड संख्या 7 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी कल्पना, वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी विमला, वार्ड संख्या 9 में निर्दलीय प्रत्याशी भंवरलाल और वार्ड संख्या 10 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हुकमी चंद विजयी रहे।

वार्ड संख्या 11 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी मधुबाला, वार्ड संख्या 12 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शोभा, वार्ड संख्या 13 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार, वार्ड संख्या 14 में निर्दलीय प्रत्याशी वल्लभ शर्मा, वार्ड संख्या 15 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रेमलता, वार्ड संख्या 16 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी खुशबु, वार्ड संख्या 17 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी छोटेश्वरी, वार्ड संख्या 18 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी लालो देवी, वार्ड संख्या 19 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश और वार्ड संख्या 20 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी लक्ष्मणराम विजयी रहे।

वार्ड संख्या 21 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कमला कुमारी, वार्ड संख्या 22 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी संवाई सिंह, वार्ड संख्या 23 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी मनीता, वार्ड संख्या 24 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा और वार्ड संख्या 25 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी राधा देवी विजयी रहीं।

मतगणना कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल और जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने मतगणना में लगे पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों, कार्मिकों, पुलिस कर्मियों, राजनैतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार जताया। जैसलमेर और पोकरण में घोषित इन परिणामों के साथ नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

Next Story