जैसलमेर जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
जैसलमेर में आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान, सहयोगी प्रशिक्षण शिविर और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने की रणनीति तैयार की गई।

जैसलमेर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंचासीन अमर दीन फकीर, मोहन हटेला, अंजना मेघवाल और प्रदीप महेचा सहित अन्य पदाधिकारी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार गुरुवार प्रातः 10 बजे जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जैसलमेर जिला कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष एवं जोधपुर संभाग प्रभारी मोहन हटेला तथा जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमर दीन फकीर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल तथा सेवादल जिला प्रभारी लक्ष्मण सिंह सिसोदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सेवादल जिलाध्यक्ष प्रदीप महेचा द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक में संगठन सृजन अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान तीन दिवसीय सहयोगी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई तथा सेवादल सदस्यता अभियान को तेज गति से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह नियमित बैठकें आयोजित करने तथा महीने के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संगठन की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विस्तार से मंथन हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व सेवादल अध्यक्ष खटन खान मांगलिया, कृष्ण कांत व्यास, रूप चंद सोनी, प्रभुमल भार्गव, घनश्याम माली, सवरूप सिंह राजपुरोहित, रुघदान चारण, शंकर सिंह, बाबूलाल गाडोलिया लुहार, लक्ष्मीदेवी, भगवती देवी, गुलाब सोडा, दिलीप सिंह, जेनाराम और मंगल धोबी सहित अनेक सेवादल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और बूथ स्तर तक कांग्रेस सेवादल को सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
