जैसलमेर। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. एन. एस. हार्डीकर की जन्मजयंती के अवसर पर जैसलमेर शहर स्थित कन्हैया गौशाला में गौसेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा युवा साथियों द्वारा गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। साथ ही विधिवत गो-पूजन कर गौसेवा की गई।

कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह महेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. एन. एस. हार्डीकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर कन्हैया गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ अर्पित किया और गोसेवा की परंपरा का निर्वहन किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर, नवरंग खां कंधारी, दिलीप सिंह बरमसर, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता रुगदान झीबा, फलोदी प्रभारी रूपचंद सोनी, पूर्व पार्षद प्रेम भार्गव, अशोक बारासा, खेताराम इनखिया, भीम सेना अध्यक्ष हरीश इनखिया, रमेश भार्गव तथा महेंद्र गोपा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गोसेवा के माध्यम से डॉ. हार्डीकर के योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम का समापन गोसेवा और गोपूजन के साथ हुआ, जिसमें संगठन के सदस्यों ने समाज में सेवा और संवेदना की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Next Story