23 जुलाई से बदलेगा यशवंतपुर-खातीपुरा एक्सप्रेस का समय, जयपुर और गांधीनगर जयपुर पर नया शेड्यूल लागू
23 जुलाई 2026 से यशवंतपुर-खातीपुरा एक्सप्रेस के जयपुर और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर संचालन समय बदलेगा। जानिए नया आगमन और प्रस्थान समय।

ने यशवंतपुर-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा के जयपुर और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। यह संशोधित समय दिनांक 23 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20667, यशवंतपुर-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 23 जुलाई 2026 से यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग के जयपुर स्टेशन पर परिवर्तित समयानुसार सुबह 05:10 बजे पहुंचेगी तथा 05:20 बजे प्रस्थान करेगी।
उन्होंने बताया कि इसी रेलसेवा का गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर भी संचालन समय आंशिक रूप से परिवर्तित किया गया है। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन सुबह 05:29 बजे गांधीनगर जयपुर स्टेशन पहुंचेगी और 05:31 बजे वहां से प्रस्थान करेगी।
रेलवे द्वारा किए गए इस आंशिक समय परिवर्तन के बाद 23 जुलाई 2026 से यशवंतपुर-खातीपुरा एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को जयपुर एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर संशोधित समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
