यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन: त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा फैसला
रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यशवंतपुर और जयपुर के बीच 6-6 फेरे लगाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-जयपुर और जयपुर-बेंगलुरू कैंट के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन के 6-6 ट्रिप चलाए जाएंगे। इन रेलसेवाओं का संचालन 21 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। मार्ग में राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 06543 यशवंतपुर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक कुल 6 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को यशवंतपुर से दोपहर 12.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को सुबह 08.00 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यशवंतपुर से जयपुर जाने वाली यह स्पेशल रेलसेवा तुमकूर, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर और दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 06544 जयपुर-बेंगलुरू कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल 6 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को जयपुर से सुबह 08.40 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह 05.15 बजे बेंगलुरू कैंट पहुंचेगी।
जयपुर से बेंगलुरू कैंट जाने वाली रेलसेवा दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, बामनिया, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, सातारा, कराड, सांगली, मिरज, घटप्रभा, बेलगावि, धारवाड, हुब्बल्लि, हावेरि, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसीकेरे, तुमकूर, एसएमवीटी बेंगलुरू और बेंगलुरू कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे के अनुसार, इन स्पेशल रेलसेवाओं में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 02 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 03 सैकण्ड एसी, 13 थर्ड एसी और 02 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। त्योहारी अवधि में दोनों दिशाओं में निर्धारित 6-6 ट्रिप के संचालन से यशवंतपुर, जयपुर और बेंगलुरू कैंट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेलसेवा उपलब्ध होगी।

