यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार, यात्रियों को मिलेगी राहत
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 06543/06544 के संचालन की अवधि को 6 ट्रिप के लिए बढ़ाया है।

ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 06 ट्रिप का विस्तार करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 06543/06544, यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का यशवंतपुर से दिनांक 06.05.26 से 10.06.26 तक (06 ट्रिप) तथा बीकानेर से दिनांक 09.05.26 से 13.06.26 तक (06 ट्रिप) संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। यह निर्णय विशेष रूप से ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि यात्रियों को सुविधा और बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध कराया जा सके।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह विस्तार रेलवे की यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो व्यस्त यात्रा सीजन में यात्रियों की मांग को संतुलित करने में सहायक सिद्ध होगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
