वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन द्वारा विश्व श्रमिक दिवस पोस्टर का विमोचन
आईएएस रवि जैन ने जयपुर में पोस्टर लॉन्च किया, 1 मई को श्रमिकों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम।

जयपुर में पोस्टर विमोचन के दौरान (बाएं से दाएं) राजरानी, संध्या राठौड़, आईएएस रवि जैन, जिनेश कुमार जैन, संतोष जैन और साक्षी मीरवाल।
महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था “वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन” (WPSF) द्वारा आयोजित “विश्व श्रमिक दिवस” सम्मान समारोह के पोस्टर का भव्य विमोचन आज गरिमामय वातावरण में आईएएस रवि जैन, सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम ने श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान को केंद्र में रखते हुए सामाजिक प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि आगामी 1 मई 2026 को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम श्रमिक वर्ग के सम्मान और उनके अमूल्य योगदान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के आयोजन में सार्क इंडिया (SARK INDIA) मोदी ग्रुप की विशेष सहभागिता और सहयोग को उल्लेखनीय बताया गया। संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न अभियानों में सार्क इंडिया का निरंतर योगदान कार्यक्रम की मजबूती का आधार रहा है।
पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में श्रमिकों के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर संस्था की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या राठौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाज सेविका संतोष जैन तथा साक्षी मीर वाल भी मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आमेर रोड, जयपुर में अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में रिम्मू फाउंडेशन जयपुर का विशेष सहयोग रहेगा।
अंत में, जिनेश कुमार जैन ने समाजसेवियों, संगठनों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया, जिससे श्रमिकों के सम्मान और सामाजिक जागरूकता को सशक्त दिशा मिल सके।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
