पश्चिम रेलवे दोहरीकरण कार्य का असर: ओखा-नाथद्वारा समेत कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द, कई ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट
पश्चिम रेलवे के अलियावाडा-हापा-जामनगर दोहरीकरण कार्य के कारण ओखा-नाथद्वारा समेत कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द और कई ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी। जानें पूरी सूची।

तस्वीर में 'निर्यात संवर्धन - क्षमता निर्माण कार्यशाला' के दौरान मंच पर बाएं से दाएं बैठे पांच लोग नजर आ रहे हैं।
पश्चिम रेलवे के अलियावाडा-हापा-जामनगर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द तथा कुछ रेलसेवाएं निर्धारित समय से विलंबित होकर संचालित की जाएंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19575 ओखा-नाथद्वारा रेलसेवा दिनांक 29.07.26 एवं 05.08.26 को ओखा के स्थान पर राजकोट से प्रस्थान करेगी। इसके कारण यह रेलसेवा ओखा-राजकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19576 नाथद्वारा-ओखा रेलसेवा, जो दिनांक 06.08.26 को नाथद्वारा से प्रस्थान करेगी, वह केवल हापा तक संचालित होगी। इस कारण यह रेलसेवा हापा-ओखा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ रेलसेवाओं का संचालन भी प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा, जो दिनांक 24.07.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19576 नाथद्वारा-ओखा रेलसेवा, जो दिनांक 31.07.2026 को नाथद्वारा से प्रस्थान करेगी, मार्ग में 4 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा, जो दिनांक 01.08.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, मार्ग में 1 घंटे रेगुलेट रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अलियावाडा-हापा-जामनगर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण ये व्यवस्थाएं लागू रहेंगी, जिससे संबंधित तिथियों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुरूप बनानी होगी।

