पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 203 पर जल का स्तर खतरे के निशान पर पहुंचने के कारण ट्रेन मूवमेंट सस्पेंड कर दिया गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित कर संचालित की जाएंगी।

इस स्थिति के कारण गाड़ी संख्या 12955, मुम्बई सेंट्रल-जयपुर रेलसेवा 23.07.2026 को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेंट्रल रेलसेवा 24.07.2026 को रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द की गई रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो 22.07.2026 को चंडीगढ़ से प्रस्थान कर चुकी है, अब केवल अंकलेश्वर तक ही संचालित होगी। इसके बाद अंकलेश्वर-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ रेलसेवा 23.07.2026 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर अंकलेश्वर से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-अंकलेश्वर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा, जो 22.07.2026 को हनुमानगढ़ से रवाना हुई है, केवल नवसारी तक ही संचालित होगी। इसके कारण नवसारी-दादर के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ़ रेलसेवा 23.07.2026 को दादर के स्थान पर नवसारी से संचालित होगी। अर्थात दादर-नवसारी के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो 22.07.2026 को जोधपुर से प्रस्थान कर चुकी है, अब केवल नडियाद तक ही संचालित होगी। इसके चलते नडियाद-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा 23.07.2026 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर नडियाद से संचालित होगी। अर्थात बान्द्रा टर्मिनस-नडियाद के मध्य यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

जलभराव के कारण गाड़ी संख्या 20693, जोधपुर-बेंगलुरू रेलसेवा, जो 23.07.2026 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, उसे परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह रेलसेवा सूरत-उधना-पालधी-जलगांव होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।

पश्चिम रेलवे के ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने से उठाए गए इस एहतियाती कदम का सीधा असर उत्तर पश्चिम रेलवे की कई महत्वपूर्ण रेलसेवाओं पर पड़ा है, जिसके चलते यात्रियों को रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित ट्रेनों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story