डीडी राजस्थान के वीरेंद्र कुमार परिहार को मिला IARI मीडिया अवार्ड
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने 122वें स्थापना दिवस पर कृषि संचार में उल्लेखनीय योगदान के लिए टेलीविजन श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्रदान किया।

नई दिल्ली के पूसा संस्थान में आयोजित 122वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान डीडी राजस्थान के कृषि कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार परिहार को आईएआरआई मीडिया अवार्ड प्रदान करते निदेशक डॉ. सी.एच.निवास राव और संयुक्त निदेशक डॉ. आर. एन. पड़ारिया।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली द्वारा मनाये गए 122 वें स्थापना दिवस समारोह में डीडी राजस्थान जयपुर के कृषि कार्यक्रम अधिकारी व कृषि लेखक वीरेन्द्र कुमार परिहार को कृषि पत्रकारिता एवं कृषि प्रसारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर का आईएआरआई मीडिया अवार्ड (टेलीविजन श्रेणी) प्रदान किया गया।
पुरस्कार समारोह और उपलब्धि
डीडी राजस्थान की कार्यक्रम प्रमुख सीमा विजय ने बताया कि डीडी राजस्थान के कृषि कार्यक्रमों के कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार परिहार को उत्कृष्ट कृषि संचार एवं प्रसारण सेवा के लिए आईएआरआई पुरस्कार चयन समिति द्वारा आईएआरआई नेशनल मीडिया अवार्ड (टेलीविजन श्रेणी) के लिए चुना गया था। उन्होंने बताया कि श्री परिहार को यह पुरस्कार दिल्ली में आईएआरआई के डॉ बी. पी. पाल ऑडिटोरियम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के निदेशक डॉ सी.एच.निवास राव व संयुक निदेशक प्रसार डॉ आर. एन.पड़ारिया के हाथों प्रदान किया गया। डीडी राजस्थान की कार्यक्रम प्रमुख सीमा विजय ने बताया कि डीडी राजस्थान के कृषि कार्यक्रमों के कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार परिहार को उत्कृष्ट कृषि संचार एवं प्रसारण सेवा के लिए आईएआरआई नेशनल मीडिया अवार्ड के लिए चुना गया था।
कृषि संचार में दूरदर्शन राजस्थान की भूमिका
उन्होंने बताया कि दूरदर्शन राजस्थान का कृषि कार्यक्रम लगातार कृषि संचार एवं कृषि प्रसारण से राजस्थान के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। दूरदर्शन के कृषि कार्यक्रम से किसान उत्पादकता वृद्धि की तरफ प्रेरित हुए है। श्री परिहार ने कृषि कार्यक्रमों में किसान संवाद, किसान की बात किसान के साथ, कृषि प्रश्नोत्तरी, किसान वैज्ञानिक संवाद और कृषि यात्रा जैसे नवाचारी प्रयोग कर इन्हें लोकप्रिय बनाया।
वीरेन्द्र कुमार परिहार का गौरवशाली सफर
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि श्री परिहार को वर्ष 2016 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा सर्वोच्च प्रतिष्ठित चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विकासात्मक पत्रकारिता पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा श्री परिहार डीडी किसान चैनल की पहली वर्षगांठ पर प्रथम राष्ट्रीय डीडी किसान पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है। श्री परिहार को पूर्व में जवाहरलाल दर्डा लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार, श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार, माणक अलंकरण, मरू रत्न पुरस्कार, राजस्थान गौरव, विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी विज्ञान लेखन पुरस्कार, सर छोटू राम एग्री जर्नलिज्म अवॉर्ड, कृषि विभाग राजस्थान द्वारा उत्कृष्ट कृषि पत्रकारिता पुरस्कार, नाबार्ड विशिष्ट पुरस्कार, जनसंपर्क श्री पुरस्कार, मेहरानगढ़ पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार, वन वात्सल्य पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। श्री परिहार के अब तक करीब पांच सौ कृषि आलेख प्रकाशित हुए हैं जिनका कृषि समुदाय पर गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इनकी कृषि चिंतन पुस्तक खासी लोकप्रिय है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
