आयोजन का विवरण

जयपुर। प्रांतीय स्तर पे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष और हिंदू संगठनो के द्वारा आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत क्रमशः रविवार हीरा मैरिज जी गार्डन, जय सिंह पूरा खोर, बस्ती में विराट रूप में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य एवं श्री अमरापुर स्थान जयपुर के पूज्य संत मोहन लाल जी महाराज (संत श्री मोनूराम जी महाराज) उपस्थित रहे।


संत मोहन लाल जी महाराज का संबोधन

पूज्य संत मोहनलाल जी (संत मोनूराम जी) ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि:

"गंगा, गीता, गौ माता सनातन धर्म के तीन अभिन्न अंग है, इनकी सदैव रक्षा करे। पॉलीथिन का बहिष्कार करें! साथ ही साथ प्रत्येक हिन्दू सनातनी चोटी (शिखा) रखे, एवं जनेऊ धारण कर सदैव मस्तक पर तिलक लगाए, ये सभी हमारी हिंदू संस्कृति के सम्मान का प्रतीक है!"


पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संदेश

  • पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने आस पास सदैव स्वच्छता रखे और कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाए।
  • हर घर तुलसी का पौधा रखे और पूजन करे!
  • चैत्र मास (नव संवत्सर) से प्रारंभ करे हिन्दू नव वर्ष!
  • घर परिवार समाज सभी में संगठित रूप से रहे!
  • क्योंकि जो भी घर परिवार समाज संगठित रहता है वो सदैव उन्नति करता है!

सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस विराट हिंदू सम्मेलन में अनेक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग मौजूद हैं:

  • दिनेश विजयवर्गीय, जयपाल सिंह, संदीप यदुवंशी, नरेंद्र शर्मा, किशन बना।
  • अमित पांचाल, समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, अमित पारीक, रजनी पांडे।
  • वीरू मखीजा, हीरा सोनी, लता आशु दानी, ज्योति बागवानी, रिया लोकवानी।
  • लता आईदासानी, शुभम शर्मा, राजेंद्र दीक्षित, पिंकी सोनी, प्रकाश योगी।
  • सागर शर्मा, करन अलवानी, ओम प्रकाश सैनी, संजय शर्मा, मनीष झा।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story