जसवंत खत्री ने जयपुर के विराट हिंदू सम्मेलन में दिया पंच परिवर्तन का संदेश
कनकपुरा के अमन बाग में आयोजित सम्मेलन में 2000 नागरिकों की उपस्थिति, कलश यात्रा और सामाजिक एकता पर जोर दिया गया।

जयपुर के कनकपुरा स्थित अमन बाग में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान भव्य कलश यात्रा में सम्मिलित पारंपरिक वेशभूषा में बंजारा समाज की महिलाएं।
(50 कलश के साथ बंजारा मातृशक्ति की भव्य सहभागिता)
जयपुर। कनकपूरा। करधनी: कनकपुरा स्थित अमन बाग में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता एवं हिंदू चेतना के सशक्तिकरण के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2000 नागरिकों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।
भव्य कलश यात्रा एवं सहभागिता
- कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हुआ।
- 9 मंदिरों से प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
- 735 महिलाओं ने सहभागिता कर कलश स्थापना की।
- पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित मातृशक्ति की शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
- कनकपुरा सेवा बस्ती बंजारा बस्ती से 50 मातृशक्ति (25 कलश के साथ) एवं 50 पुरुषों की विशेष सहभागिता रही।
प्रमुख वक्ता का संबोधन: पंच परिवर्तन
सम्मेलन के प्रमुख वक्ता जसवंत खत्री, क्षेत्र कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (राजस्थान) ने अपने उद्बोधन में ‘पंच परिवर्तन’ का संदेश दिया।
"समाज को सशक्त बनाने के लिए जीवनशैली में सुधार, संस्कारों का संरक्षण, परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना, गौ संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को व्यवहार में उतारना आवश्यक है।"
उन्होंने नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ने और समाज को संगठित रखने का आह्वान किया।
संतों का सानिध्य एवं मार्गदर्शन
मुख्य अतिथि संत किशन महाराज (राधागोविंद मंदिर, गोविंदपुरा) ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर विचार रखते हुए समाज को जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया। संत गोपाल शरण महाराज (संकटमोचन हनुमान मंदिर, करतारपुरा) की उपस्थिति भी प्रेरणादायक रही।
सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
सम्मेलन में संयुक्त परिवार प्रणाली को बनाए रखने वाले परिवारों, तीन से अधिक बच्चों वाले दंपतियों तथा देशी गाय का पालन करने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया। इसे भारतीय परंपरा, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया गया।
कार्यक्रम के अन्य आकर्षण:
- मरुधर डिफेंस सेकेंडरी स्कूल, रेडियंट स्कूल एवं माय छोटा स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
- कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ हुआ।

