सुमेरपुर, 27 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में चल रही 'विकास रथ यात्रा' शनिवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने अंतिम दिन ग्राम पंचायत भांगेसर, सांपा, हेमावास और सोनाईमांझी पहुंची। ग्रामीणों ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया और उत्साहपूर्वक सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने शिरकत की। मंत्री कुमावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और पंचायतों के छोटे दायरे से ग्रामीण मुख्यालय तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

मंत्री कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की घोषणाओं में से 73 प्रतिशत कार्य पहले दो वर्षों में ही पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को अब सम्मान निधि के तहत 9,000 रुपए मिल रहे हैं और खाद्य सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से 70 लाख नए परिवार आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा रहे हैं।

इस अवसर पर सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें पूनम सिंह परमार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा पाली, भंवर चौधरी, किसान केसरी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, नवल किशोर शर्मा, पूर्व उप जिला प्रमुख, पुखराज पटेल, पाली पंचायत समिति पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, भांगेसर सरपंच हबीब खान, मदन सिंह उप सरपंच, अर्जुन सिंह भांगेसर, पुष्पेन्द्र भांगेसर, भीमाराम देवासी, भेराराम देवासी, हरिकिशन पालीवाल, मंगलाराम गुर्जर, गनेशराम हीरागर, भैराराम पालीवाल, कासम खान और सांडेराव मंडल के पूर्व महामंत्री मुकेश मोदी, शंकर सिंह राजपुरोहित काकू शामिल थे।

विकास रथ यात्राओं के माध्यम से योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया गया और ग्रामीणजन सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लेकर सरकार की योजनाओं के लाभों की जानकारी प्राप्त करते नजर आए। इस पहल ने ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं को सीधे उनके घर तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कदम साबित किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story