वीणा कैसेट्स के संस्थापक केसरी चंद मालू के निधन पर राज्यपाल बागडे ने जताया शोक
वीणा कैसेट्स के संस्थापक श्री केसरी चंद मालू के निधन पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने राजस्थान और राजस्थानी संस्कृति में मालू के योगदान को याद करते हुए इसे लोक संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

जयपुर, 14 जुलाई। वीणा कैसेट्स के संस्थापक श्री केसरी चंद मालू के निधन पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन राजस्थान की ओर से जारी शोक संवेदना में उन्होंने श्री मालू के निधन को राजस्थान की लोक संस्कृति एवं संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि श्री केसरी चंद मालू ने राजस्थान और राजस्थानी संस्कृति के लिए महती योगदान दिया तथा लोक संगीत की परंपरा को निरंतर समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि श्री मालू का योगदान प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विस्तार में महत्वपूर्ण रहा।
राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति तथा परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। श्री केसरी चंद मालू के निधन से राजस्थान के लोक संगीत क्षेत्र में शोक की लहर है।

