वेदांता का लक्ष्य: स्टेम पदों पर 50 फीसदी महिलाओं की होगी नियुक्ति
कंपनी ने इंटरनेशनल डे ऑफ वुमेन एंड गर्ल्स इन साइंस पर समावेशी विकास के लिए तकनीकी भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की घोषणा की।

अंतर्राष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस पर वेदांता ने अपनी कार्यक्षमता में विविधता लाने और भविष्य में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की योजना साझा की।
नई दिल्ली, 11 फरवरी, 2026: इंटरनेशनल डे ऑफ वुमेन एंड गर्ल्स इन साइंस के मौके पर वेदांता लिमिटेड ने घोषणा की है कि अब महिलाएं कंपनी की स्टेम (STEM) फ्रैशर नियुक्तियों का 35 फीसदी से अधिक हिस्सा बनाती हैं, तथा लीडरशिप एवं मैनेजमेन्ट रोल्स को मिलाकर 45 फीसदी हो जाती हैं।
भविष्य का लक्ष्य और समावेशी विकास
इसी संवेग को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने इस साल में स्टेम रोल्स में 50 फीसदी से अधिक महिलाओं की नियुक्ति का लक्ष्य तय किया है।
प्रिया अग्रवाल हेब्बर, नॉन-एक्ज़क्टिव डायरेक्टर, वेदांता लिमिटेड और चेयरपर्सन, हिंदुस्तान ज़िक लिमिटेड ने कहा:
"विज्ञान और टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा को आकार देंगे। वेदांता में हमारा मानना है कि भविष्य तब निर्मित होता है, जब प्रतिभा एक साथ विकसित होती है। भारत में पहली बार महिला माइनर्स को अंडरग्राउंड भेजने से लेकर खानों में नाईट शिफ्ट्स तथा सभी महिलाओं से युक्त एलुमिनियम प्रोडक्शन लाईन (पॉटलाईन्स) और लोकोमोटिव्स तक, हम यथा संभव सब कुछ दिखा रहे हैं। जब लड़कियां इन रास्तों पर आगे बढ़ती हैं, वे स्टेम को सिर्फ चुनती ही नहीं बल्कि इनका नेतृत्व भी करती हैं।"
क्षेत्रीय उपलब्धियां और व्यक्तिगत सफलता की कहानियां
- वेदांता के कैयर्न ऑयल एंड गैस में सुलक्सना, ज्योलोजी एंड ज्योफिज़िक्स हैड- राजस्थान नोर्थ-राजस्थान के बाड़मेर बेसिन में मंगला, भगयम और ऐश्वर्या असेट्स में डेटा के आधार पर ज़रूरी फैसले लेती हैं।
- राजस्थान में 'ऊँची उड़ान' जैसे प्रोग्राम ने देबारी, उदयपुर की निरमा कुंवर को एमएनआईटी (MNIT) जयपुर में सिविल इंजीनियरिंग में एडमिशन दिलाने में मदद की है, जो लड़कियों के लिए स्टेम हस्तक्षेपों के बदलावकारी प्रभाव का प्रमाण है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
