नई दिल्ली, 8 मार्च 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वेदांता ग्रुप ने संगठन के सभी स्तरों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को 35 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने राष्ट्रव्यापी कैंपेन #HerAtTheCore के लॉन्च और लिंक्डइन की अगुवाई में एक हायरिंग ड्राइव शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को माइनिंग, मैटल्स, ऑयल एंड गैस, पावर एवं टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

कोर सेक्टर में महिलाओं की वर्तमान स्थिति

भारत में उद्योगों के सालाना सर्वेक्षण के मुताबिक 2023-24 में उद्योगों में प्रत्यक्ष रूप से काम करने वाली महिलाओं की संख्या तकरीबन 18 फीसदी थी, जबकि कोर सेक्टर जैसे माइनिंग और मैटल्स में कार्यरत महिलाओं की संख्या मात्र 6 फीसदी थी। वेदांता का यह नया लक्ष्य इन क्षेत्रों में लैंगिक असमानता को पाटने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

समावेशी भविष्य की ओर वेदांता का विजन

प्रिया अग्रवाल हेब्बर, नॉन-एक्ज़क्टिव डायरेक्टर, वेदांता लिमिटेड और चेयरपर्सन, हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड ने कंपनी के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा, "आज वेदांता में महिलाएं हमारे कार्यबल का 23 फीसदी हिस्सा बनाती हैं, लेकिन यह सिर्फ एक शुरूआत है, हमने 35 फीसदी तक बढ़ने और अंततः 50 फीसदी का तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।" कंपनी का यह राष्ट्रव्यापी अभियान विशेष रूप से तकनीकी और भारी उद्योगों में महिला पेशेवरों को जोड़ने पर केंद्रित है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story