वायु शक्ति-2026: राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री संग राज्यपाल ने देखा युद्धाभ्यास
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जैसलमेर के पोखरण में भारतीय वायु सेना की स्वदेशी रक्षा तकनीक, लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन और सैन्य कौशल का अवलोकन कर सराहना की।

जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे भारतीय वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए।
जयपुर, 27 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को जैसलमेर पोखरण में 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास का अवलोकन किया। राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन, राजस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय वायु सेना की अदम्य शक्ति और रणनीतिक कौशल का भव्य प्रदर्शन किया गया।
स्वदेशी रक्षा तकनीक और युद्धाभ्यास का अवलोकन
इस दौरान उन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा युद्धाभ्यास में भारतीय रक्षा प्रौद्योगिकी, युद्ध अभियानों से जुड़े सेना के शौर्य प्रदर्शन 'वायु शक्ति-2026' के उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवलोकन किया। उन्होंने अग्रणी लड़ाकू विमानों से लेकर उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों और आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती रक्षा ताकत के प्रदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।
सेना की बहादुरी और पेशेवर उत्कृष्टता पर राज्यपाल के उद्गार
युद्धाभ्यास के दौरान प्रदर्शित किए गए हैरतअंगेज करतबों और सैन्य तालमेल को देखते हुए राज्यपाल ने अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की। "उन्होंने सेना की बहादुरी, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता और उम्दा युद्धाभ्यास की सराहना की।" राज्यपाल ने इस आयोजन को भारतीय वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन और देश की रक्षा तैयारियों के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक माना।

