वरुथिनी एकादशी: जयपुर की सदगुरु टेऊँराम गौशाला में संतो ने की गौ-सेवा
मानसरोवर स्थित सदगुरु टेऊँराम गौशाला में श्री अमरापुर दरबार के संतो ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए गौमाता को ठंडी तासीर के फल और घास खिलाई।

जयपुर के मानसरोवर स्थित सदगुरु टेऊँराम गौशाला में वरुथिनी एकादशी के अवसर पर गौमाता को तरबूज और खरबूज खिलाते श्री अमरापुर दरबार के पूज्य संत।
जयपुर के मानसरोवर स्थित सदगुरु टेऊँराम गौशाला में सोमवार आज पवित्र वरुथिनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री अमरापुर दरबार के पूज्य संतो ने गौमाता को घास एवं फल आदि खिलाने की विशेष सेवा संपन्न की।
गर्मी से राहत के लिए विशेष प्रयास
भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए संतो ने गौमाता के स्वास्थ्य का ध्यान रखा और गर्मी को देखते हुए ठंडे तासीर वाले फल, तरबूज, पपीता, खरबूज आदि फल खिलाने की सेवा की। संतो का यह सेवा भाव जीव दया के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है।
श्री अमरापुर स्थान पर सेवा कार्य
मानसरोवर के साथ-साथ श्री अमरापुर स्थान पर भी धार्मिक उत्साह देखा गया। श्री अमरापुर स्थान जयपुर की श्री अमरापुर गौशाला में भी गौ माता को घास फल आदि की सेवा की गई। वरुथिनी एकादशी के इस शुभ दिन पर संतो द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य से गौशाला परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
