जयपुर में वेश्य सेना राजस्थान की ओर से संतोषी माता मंदिर, विवेक विहार में सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी, महामंत्री गोविंद नाटाणी और पूर्व महामंत्री विनोद नाटाणी का वेश्य सेना राजस्थान के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

वेश्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, महामंत्री केशव गुप्ता और प्रहलाद गुप्ता ने मुरारी लाल नाटाणी, गोविंद नाटाणी एवं विनोद नाटाणी का शॉल, दुपट्टा और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान वेश्य समाज की एकजुटता, समाज की उन्नति और एकता सहित समाज हित से जुड़े विविध विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सामूहिक गोठ के दौरान समाज को संगठित रखने तथा समाज हित के विभिन्न विषयों पर आपसी चर्चा के माध्यम से विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम में वेश्य सेना राजस्थान और अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में समाज की एकजुटता, उन्नति और समाज हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story