देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण भवनों पर देशभक्ति का रंग दिखाई दे रहा है। इन परिसरों को तिरंगे की रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया है। रात्रि में केसरिया, सफेद और हरे रंगों से जगमगाते रेलवे स्टेशन और भवन देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का संदेश दे रहे हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडल कार्यालयों तथा मंडलों के प्रमुख रेलवे कार्यालयों और स्टेशनों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। रोशनी से सजे भवन यात्रियों और आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

तिरंगे की रोशनी में जगमगाते रेलवे स्टेशन और कार्यालय भवन स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को और बढ़ा रहे हैं। रेलवे परिसरों में आने वाले यात्रियों में भी इन आकर्षक दृश्यों को लेकर उत्साह और गौरव की अनुभूति देखने को मिल रही है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे का यह तिरंगामय स्वरूप देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और अधिक सशक्त कर रहा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story