अरबन कोऑपरेटिव बैंक ने विगत आमसभा में स्वीकृत 10 प्रतिशत लाभांश की राशि अंशधारियों के खातों में हस्तांतरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ बैंक स्टाफ प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया, बैंक उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना, प्रबंधन मंडल अध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, निदेशक रणजीत सिंह नाहर, वृद्धि चंद कोठारी, राधेश्याम अमेरिया, बालकिशन धुत, कल्याणी दीक्षित, राजेश काबरा, बाबर मल मीणा, दीप्ति सेठिया, नितेश सेठिया, विमला सेठिया, सुनीता सिसोदिया, बाल किशन डाड, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी, प्रबंधन मंडल सदस्य आदित्येन्द्र सेठिया सहित निदेशक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बैंक अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया ने कहा कि बैंक स्थापना के बाद से लगातार प्रत्येक वर्ष लाभांश का वितरण किया जाना बैंक के लिए गौरवशाली अवसर है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही लगभग 42 लाख रुपये की लाभांश राशि बैंक के सदस्यों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

डॉ. सेठिया ने कहा कि सहकारी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से लाभांश का वितरण किया जाना संस्था की लाभप्रदता और विश्वसनीयता का द्योतक है। उन्होंने इसे बैंक की सतत वित्तीय मजबूती और अंशधारियों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक बैंकिंग ऑपरेशन दिनेश खंडेलवाल ने किया। लाभांश हस्तांतरण अभियान के शुभारंभ के साथ ही बैंक ने आमसभा में स्वीकृत निर्णय के अनुरूप अंशधारियों के खातों में राशि स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story