केंद्रीय बजट: सहकारिता क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन प्रस्तावों का सूरज भान सिंह ने किया स्वागत
एआईसीबीईएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बजट में लाभांश आय पर कर छूट और एमएसएमई के लिए 10,000 करोड़ के प्रावधान को आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम बताया।

ऑल इंडिया कोआपरेटिव बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज भान सिंह आमेरा ने बजट में घोषित आर्थिक नीतियों को सहकारिता को सशक्त बनाने वाला कदम बताया।
ऑल इंडिया कोआपरेटिव बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन (एआईसीबीईएफ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने केंद्रीय बजट में सहकारिता क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन प्रस्ताव से सहकारी संस्था की आर्थिक स्थिति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है!
सहकारिता और कर छूट
"सहकार संघों को कंपनी निवेश से लाभांश प्राप्त आय पर तीन वर्ष तक कर छूट दी गई है।"
प्रमुख क्षेत्रों को प्रोत्साहन और बजट प्रावधान
- बजट में रोजगार, कृषि, क्षेत्रीय फसल बढ़ावा, कपड़ा, खेल, शिक्षा, चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है।
- छोटे मध्यम उद्योगों के लिए दस हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, क्लाउड कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स को बढ़ावा दिया गया है।
आर्थिक नीति और विनिर्माण
"राजकोषीय घाटे में धीरे धीरे कमी करते हुए पूंजीगत व्यय में वृद्धि और विनिर्माण सेवाओं में नीति उपायों की घोषणा स्वागत योग्य है।"
विकसित भारत की ओर कदम
आमेरा ने बजट को वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए विकसित भारत को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण क़दम बताया है!

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
