उदयपुरवाटी/चिराना। ग्राम पंचायत के मोक्षधाम के पास स्थित शीतला डूंगरी के प्राचीन शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू हुई है। मंदिर परिसर में महावीर कुमावत ने पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू करवाया है। टंकी का निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल सुलभ हो सकेगा।

अनिल बारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी की टंकी निर्माण के बाद डॉ. राजेंद्र कुमावत ने माता मंदिर के मुख्य रास्ते पर गेट (तोरण द्वार) का निर्माण करवाने की घोषणा की है। इससे मंदिर के मुख्य मार्ग पर तोरण द्वार का निर्माण भी होगा।

टंकी निर्माण के मुहूर्त कार्यक्रम में निर्वाचित सरपंच पति (प्रतिनिधि) बाबूलाल सैनी, किशोर सिंह, समाजसेवी डॉ. राजेंद्र कुमावत, वार्ड पंच महेश सैनी, प्रभु दयाल मिस्त्री, अशोक कुमार, नंदलाल कुमावत, प्रहलाद चौकीदार और प्रियांशु बारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शीतला माता मंदिर परिसर में पानी की टंकी का निर्माण और मुख्य रास्ते पर तोरण द्वार बनाने की घोषणा से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की पहल को आगे बढ़ाया गया है।

Next Story