उदयपुरवाटी। नगरपालिका उदयपुरवाटी के 35 वार्डों के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 38 बूथों पर कुल 80.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 33,368 मतदाताओं में से 26,925 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 166 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान के दौरान सुबह से ही मतदाताओं की भागीदारी लगातार बढ़ती रही। सुबह 10 बजे तक 28.98 प्रतिशत यानी 9,670 वोट पड़े। दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 54.10 प्रतिशत हो गया और 18,052 मतदाताओं ने मतदान किया। दोपहर 3 बजे तक 67.66 प्रतिशत यानी 22,576 वोट पड़े। शाम 6 बजे तक अंतिम मतदान प्रतिशत 80.69 रहा।

मतदान केंद्रवार आंकड़ों में सबसे अधिक मतदान बूथ नंबर 13, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 06 उदयपुरवाटी में दर्ज किया गया, जहां 92.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम मतदान बूथ नंबर 27, सेठ सागरमल चौधरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श बायां भाग उदयपुरवाटी में हुआ, जहां मतदान प्रतिशत 66.79 रहा।

नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कुल 166 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन के अनुसार सभी 38 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 80.69 प्रतिशत मतदान के साथ उदयपुरवाटी नगरपालिका चुनाव में मतदाताओं की मजबूत भागीदारी दर्ज हुई।

Next Story