उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखंड के मध्य मऊ रानीपुर-रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 27.07.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 28.07.26 को खजुराहो से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग खजुराहो-बिरारी-दैलवारा-वीरांगना लक्ष्मीबाई होकर संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखंड पर मऊ रानीपुर-रोरा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यह मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा, जिससे संबंधित तिथियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परिवर्तित मार्ग के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story