Udaipur City Jaipur Train: उदयपुर-जयपुर एक्सप्रेस में बदलेंगे कोच, 30 अक्टूबर से जुड़ेंगे 22 डिब्बे
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेन 12991/12992 में कोच संरचना का संशोधन किया है, जिससे वातानुकूलित और साधारण श्रेणियों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

उदयपुर सिटी–जयपुर रेलसेवा से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने डिब्बों की संरचना में बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी–जयपुर–उदयपुर सिटी रेलसेवा में 30 अक्टूबर 2026 से नई कोच संरचना लागू होगी। इस बदलाव के बाद ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कुल 22 डिब्बे होंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी–जयपुर–उदयपुर सिटी रेलसेवा की संशोधित कोच संरचना में 01 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी (सेकंड एसी), 03 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी (थर्ड एसी), 03 वातानुकूलित कुर्सीयान, 01 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी, 07 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, 05 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार तथा 01 गार्ड डिब्बा शामिल होगा।
रेलवे द्वारा निर्धारित यह बदलाव 30 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। नई संरचना के तहत वातानुकूलित श्रेणियों, कुर्सीयान और साधारण श्रेणी के डिब्बों का निर्धारित संयोजन रहेगा। इस प्रकार उदयपुर सिटी–जयपुर–उदयपुर सिटी रेलसेवा में कुल 22 डिब्बों के साथ परिचालन किया जाएगा।

