यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन को मिली स्वीकृति प्रदान की गई है। यह रेल सेवा सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी।

गाड़ी का समय और शेड्यूल

  • गाड़ी संख्या 26963, उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत रेल सेवा उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे असारवा पहुँचेगी।
  • गाड़ी संख्या 26964, असारवा (अहमदाबाद)- उदयपुर सिटी वन्दे भारत रेल सेवा असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी।

प्रमुख ठहराव स्थल

यह रेल सेवा निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहराव करेगी:

  • जावर
  • डूंगरपुर
  • हिम्मत नगर

अन्य वन्दे भारत सेवाओं में बदलाव

इस रेल सेवा के प्रारंभ होने से अन्य मार्गों पर संचालित वन्दे भारत रेल सेवाएं अब संचालित नहीं की जाएंगी:

  • गाड़ी संख्या 20981/82, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत रेल सेवा दिनांक 15.02.26 से संचालित नहीं की जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 20979/80, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी-वन्दे भारत रेल सेवा दिनांक 14.02.26 से संचालित नहीं की जाएगी।

"यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन को मिली स्वीकृति प्रदान की गई है।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story