उदयपुर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, जयपुर और आगरा ट्रेनें बंद
उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर से असारवा के बीच नई वंदे भारत सेवा की घोषणा की, जबकि जयपुर और आगरा कैंट रूट पर संचालन बंद करने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का विवरण
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
"गाडी संख्या 09663, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.02.26 को उदयपुर सिटी से 12.25 बजे रवाना होकर 17.15 बजे अहमदाबाद (असारवा) पहुॅचेगी।"
- यह रेलसेवा मार्ग में जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।
नियमित रेलसेवा की समय-सारणी और संचालन
यह नई रेलसेवा नियमित गाडी संख्या 26963/26964, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोडकर) के रूप में दिनांक 18.02.26 से संचालित होगी।
- गाडी संख्या 26963: उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) दिनांक 18.02.26 से उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे असारवा पहुॅचेगी।
- गाडी संख्या 26964: अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) दिनांक 18.02.26 से असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस नियमित रेलसेवा में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।
महत्वपूर्ण सूचना: बंद होने वाली रेलसेवाएं
नोटः- गाडी संख्या 20979/80, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का दिनांक 15.02.2026 से एवं गाडी संख्या 20981/82, उदयपुर सिटी-आगराकैंट-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.02.2026 से संचालन बन्द किया जा रहा है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
