तिरूपति-हिसार तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
तिरूपति-हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति से हर बुधवार 11:45 बजे, और 07718 हिसार से हर रविवार 11:15 बजे चलेगी। 22 डिब्बों वाली यह ट्रेन मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी, यात्रियों को लंबी दूरी में आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएगी।

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा और लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से तिरूपति-हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू करने की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि यह सेवा आगामी 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी और 11 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगी।
तिरूपति से गाड़ी संख्या 07717 हर बुधवार रात 11:45 बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 2:05 बजे हिसार पहुंचेगी। इसके विपरीत हिसार से गाड़ी संख्या 07718 हर रविवार रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार सुबह 11:30 बजे तिरूपति पहुंचकर यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सहजता प्रदान करेगी। यह दोनों रेलसेवाएं क्रमशः सात-से-सेट ट्रिप तक संचालित होंगी।
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में रेणिगुंटा, राजमपेटा, कड़पा, यर्रगुंटला, ताडिपत्रि, गुत्ती, गुंटकल, डोन, कर्नूल सिटी, गडवाल, महबूबनगर, जडचर्ला, काचीगुडा, मलकाजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू और सादुलपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे विभिन्न राज्यों के यात्रियों के लिए यह एक सुविधाजनक विकल्प साबित होगी।
स्पेशल रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 14 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान और 2 पॉवरकार शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस नई सुविधा के जरिए लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और देश के विभिन्न हिस्सों से तीर्थयात्रियों एवं आम यात्रियों की आवाजाही में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इस सेवा के संचालन से न केवल यात्रियों की यात्रा में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि तिरूपति और हिसार के बीच लंबी दूरी की कनेक्टिविटी भी और सुदृढ़ होगी। रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए एक स्वागत योग्य और समय-सहूलियतपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
- तिरूपति हिसार स्पेशल ट्रेन सेवा 2025Tirupati Hisar weekly special train 2025तिरूपति से हिसार ट्रेन शेड्यूलTirupati to Hisar train scheduleहिसार तिरूपति साप्ताहिक ट्रेनHisar to Tirupati weekly trainतिरूपति हिसार ट्रेन रूट और स्टेशन्सTirupati Hisar train route and stationsभारत रेलवे नई ट्रेन सेवाIndia railway new train serviceथर्ड एसी और शयनयान डिब्बे ट्रेनAC and sleeper coach trainउत्तर पश्चिम रेलवे स्पेशल ट्रेनNorth Western Railway special trainलंबी दूरी यात्रा तिरूपति हिसारLong distance travel Tirupati Hisarतिरूपति हिसार तीर्थयात्रा ट्रेनTirupati Hisar pilgrimage trainहिसार तिरूपति कनेक्टिविटी सुधारHisar Tirupati connectivity improvementरेलसेवा यात्रियों के लिए सुविधाtrain service passenger convenienceहिसार तिरूपति ट्रेन ठहराव स्टेशनHisar Tirupati train halts stationsसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन टाइमटेबलweekly special train timetable

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
