तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस का बदला समय, 27 जुलाई से पांच स्टेशनों पर संशोधित शेड्यूल लागू
27 जुलाई 2026 से तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस के तिरुपति, रेनिगुन्टा, गुडूर, नेल्लौर और ओंगोल स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक बदलाव लागू होगा। जानें नया शेड्यूल।

रेलवे ने तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव तिरुपति, रेनिगुन्टा, गुडूर, नेल्लौर और ओंगोल स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14724 तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा का संचालन 27 जुलाई 2026 से परिवर्तित समयानुसार किया जाएगा। संशोधित समय के अनुसार यह रेल सेवा तिरुपति स्टेशन से रात 23:50 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके बाद रेल सेवा रेनिगुन्टा स्टेशन पर 00:13 बजे पहुंचेगी तथा 00:15 बजे प्रस्थान करेगी। गुडूर स्टेशन पर इसका आगमन 01:58 बजे और प्रस्थान 02:00 बजे निर्धारित किया गया है। नेल्लौर स्टेशन पर रेल सेवा 02:28 बजे पहुंचेगी तथा 02:30 बजे रवाना होगी।
इसी क्रम में तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस ओंगोल स्टेशन पर 03:58 बजे पहुंचेगी और 04:00 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 27 जुलाई 2026 से उक्त स्टेशनों पर यही संशोधित संचालन समय प्रभावी रहेगा।

