✕
तिरूच्चिरापल्ली मण्डल में तकनीकी कार्य से सितंबर-अक्टूबर में दो रेलसेवाएं रहेंगी रेगुलेट
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
तिरूच्चिरापल्ली मण्डल में तकनीकी कार्य के कारण दो प्रमुख रेलसेवाएं निर्धारित तिथियों पर दक्षिण रेलवे में 02 घंटे रेगुलेट रहेंगी।

x
दक्षिण रेलवे द्वारा तिरूच्चिरापल्ली मण्डल पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके कारण कुछ रेलसेवाएं निर्धारित समय के अनुसार संचालित नहीं होंगी और दक्षिण रेलवे पर रेगुलेट रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20498 फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम रेलसेवा 19.09.26, 26.09.26 और 03.10.26 को फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा दक्षिण रेलवे पर 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22663 जोधपुर-मन्नारगुडी रेलसेवा 24.09.26, 01.10.26 और 08.10.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा भी दक्षिण रेलवे पर 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।
दक्षिण रेलवे के तिरूच्चिरापल्ली मण्डल में जारी तकनीकी कार्य के चलते निर्धारित तिथियों पर दोनों रेलसेवाओं के संचालन समय में यह बदलाव प्रभावी रहेगा।
Next Story
Related News
X

