दक्षिण रेलवे द्वारा तिरूवनंतपुरम मण्डल पर तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।

मार्ग परिवर्तन एवं प्रभावित स्टेशन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 16312, तिरूवनंतपुरम उत्तर -श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 14.03.26 को तिरूवनंतपुरम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग आलप्पुषा होकर सचांलित होगी।"

ठहराव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

परिवर्तित मार्ग के कारण यह रेलसेवा चेंगन्नूर, तिरूवल्ला, कोट्टयम के स्थान पर आलप्पुषा, एरणाकुलम जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी। दक्षिण रेलवे के तिरूवनंतपुरम मण्डल पर इस तकनीकी ब्लॉक के चलते यात्रियों को इन वैकल्पिक स्टेशनों का उपयोग करना होगा।

Next Story