ब्यावर के ऐतिहासिक गिरजा घर में क्रिसमस की अलौकिक रौनक, आराधना से मेले तक उत्सव का भव्य आयोजन
ब्यावर में क्रिसमस पर्व ऐतिहासिक शूलब्रेङ मेमोरियल चर्च में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विशेष आराधना, भक्ति गीत, बाइबिल पाठ, क्रिसमस मेला, विद्युत सज्जा, मिड नाइट प्रार्थना और आतिशबाजी के बीच मसीह समाज ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को भव्य रूप दिया।

ब्यावर।
ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस का पर्व गुरुवार को ब्यावर में गहरी आस्था, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। वर्ष 1872 में निर्मित राजस्थान के प्रथम गिरजा घर शूलब्रेङ मेमोरियल चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया में प्रातः विशेष आराधना के साथ उत्सव की शुरुआत हुई, जहां प्रभु यीशु के संदेशों की गूंज ने श्रद्धालुओं के मन को भावविभोर कर दिया।
चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान प्रभु यीशु की आराधना की गई, जिसके बाद भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। मसीह समाज के स्त्री-पुरुषों ने एक-दूसरे को केक वितरित कर ‘बड़े दिन’ की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर प्रेस बिटर इंचार्ज रेव्ह क्रिस्टीना ङेनियल ने पवित्र बाइबिल के अध्याय का वाचन किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रेरणा मिली।
दोपहर दो बजे चर्च परिसर में क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सचिव सुनील चार्ली, कोषाध्यक्ष सुमित राव, हेमन्द्र विल्सन, अरविंद माथुर, संदीप लॉयल, उमा शशि हेमराज, प्रसन्ना फेलिक्स, आशीष सोलोमन, बेजल हरमन, जेनिफर रवि, सीमा मार्शल, अनिता बसंत, स्टेला समेसन, ङेजी विलियमसन, ज्योत्स्ना लाल, अनिल ऑलिवर, आदित्य एरिक्सन सहित बड़ी संख्या में मसीह जन मौजूद रहे।
क्रिसमस दिवस के उपलक्ष्य में चर्च को मनभावन विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया, वहीं मसीह घरों में क्रिसमस ट्री आकर्षक ढंग से सजाए गए। नाना प्रकार के पकवान और मिठाइयां तैयार की गईं, जिससे पर्व की रौनक और बढ़ गई। इससे पूर्व बुधवार देर रात चर्च में मिड नाइट का आयोजन हुआ, जहां घंटियों की गूंज के साथ आतिशबाजी की गई और प्रभु यीशु के जन्म का उल्लासपूर्ण स्वागत किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देकर गया।
- ब्यावर में क्रिसमस उत्सव शूलब्रेङ मेमोरियल चर्चराजस्थान का पहला गिरजा घर क्रिसमस आयोजन ब्यावरब्यावर चर्च में मिड नाइट क्रिसमस प्रार्थनाशूलब्रेङ मेमोरियल चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया क्रिसमसब्यावर क्रिसमस मेला चर्च परिसरप्रभु यीशु जन्म दिवस समारोह ब्यावरBeawar Christmas celebration at Shoolbreng Memorial ChurchRajasthan first church Christmas event BeawarMidnight Christmas prayer Beawar churchBeawar church Christmas fair and worshipShoolbreng Memorial Church North India ChristmasJesus Christ birth celebration Beawar

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
