जयपुर के दुर्गापुरा स्थित साइबेरिटिक कार्यालय में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को एक ही छत के नीचे समग्र सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष हॉस्पिटैलिटी एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया गया। पिछले 13 वर्षों से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी सेवाएं दे रही साइबेरिटिक ने इस अवसर पर 'वन स्टॉप हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशन' की शुरुआत की। कार्यक्रम में राजस्थान के वरिष्ठ आरएएस अधिकारी पंकज ओझा ने साइबेरिटिक लिनन 'वन स्टॉप हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशन' के फाउंडर चिराग अरोड़ा को बधाई दी।

कार्यक्रम में जयपुर सहित राजस्थान के कई प्रतिष्ठित होटल मालिकों, मैनेजिंग डायरेक्टर्स (MD), जनरल मैनेजर्स (GM) और हॉस्पिटैलिटी उद्योग से जुड़े अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान चिराग अरोड़ा ने वरिष्ठ आरएएस अधिकारी पंकज ओझा का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। साथ ही स्पाम सिक्योरिटी एजेंसी के फाउंडर गब्बर कटारा का भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पंकज ओझा ने मीडिया से कहा कि यदि इस तरह की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाएं तो समय की भी बचत होती है। उन्होंने इस पहल को हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए उपयोगी बताया।

साइबेरिटिक लिनन के फाउंडर चिराग अरोड़ा ने बताया कि सामान्यतः किसी भी होटल को अपनी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग विक्रेताओं से संपर्क करना पड़ता है। इसी चुनौती का समाधान प्रस्तुत करते हुए साइबेरिटिक ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए हॉस्पिटैलिटी 360° सॉल्यूशन की अवधारणा विकसित की है, जहां होटल व्यवसायियों को उनकी लगभग सभी आवश्यकताओं से जुड़े उत्पाद और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी के पोर्टफोलियो में मैट्रेस, बेड लिनेन, बाथ लिनेन, एफ एंड बी लिनेन, गेस्ट अमेनिटीज़, हाउसकीपिंग प्रोडक्ट्स, इन-रूम अमेनिटीज़ सहित हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े अनेक प्रीमियम उत्पाद उपलब्ध हैं। इस पहल का उद्देश्य होटल व्यवसायियों का समय और लागत बचाना तथा उन्हें एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय समाधान उपलब्ध कराना है।

Next Story