सनातन धर्म प्रचारक प्रेम प्रकाश मण्डल के संस्थापक आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 140वें पावन जन्मोत्सव के अवसर पर राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा ने पत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रेषित शुभकामना पत्र में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधायक ने सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के पावन 140वें जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं देते हुए उनके जीव कल्याण और निष्काम भक्ति के संदेश का उल्लेख किया। इसके साथ ही पत्र में प्रेम प्रकाश मण्डल ट्रस्ट श्री अमरापुर स्थान द्वारा किए जा रहे नि:स्वार्थ सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया गया।

सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 140वें पावन जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश के शीर्ष जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेशों में उनके आध्यात्मिक संदेशों तथा प्रेम प्रकाश मण्डल ट्रस्ट श्री अमरापुर स्थान के सेवा कार्यों का उल्लेख विशेष रूप से किया गया।

Next Story