सनातन धर्म के प्रचारक युगपुरुष 1008 आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 140वें पावन जन्मोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र के माध्यम से देश-विदेश के समस्त संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए शुभकामना पत्र में आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के पावन जीवन, मानवता की निस्वार्थ सेवा, जनकल्याण, प्रेम और करुणा का उल्लेख किया गया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने सद्गुरु टेऊँराम जयंती के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इससे पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा भी सद्गुरु टेऊँराम जयंती के अवसर पर पत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर चुके हैं।

सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 140वें पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश इस आयोजन के प्रति सम्मान और शुभेच्छा का प्रतीक हैं। अंत में संदेश में "सतनाम साक्षी" का उल्लेख किया गया है।

Next Story