स्वामी हरिदास राम जी महाराज का जन्मोत्सव: मानसरोवर में सेवा कार्य आयोजित
प्रेम प्रकाश मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय जन्मोत्सव के चौथे दिन राहगीरों को शीतल पेय वितरित किए गए और स्वामी हरिदास राम उद्यान में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जयपुर के मानसरोवर स्थित स्वामी हरिदास राम उद्यान में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संत मोहन लाल जी महाराज, निवर्तमान पार्षद भारती लखयानी और अन्य गणमान्य व्यक्ति।
प्रेम प्रकाश मंडल द्वारा सदगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के चतुर्थ पीठाधीश्वर सतगुरु स्वामी हरिदास राम जी महाराज के पंच दिवसीय जन्मोत्सव के चतुर्थ दिवस गुरुवार को एस.एफ.एस. मानसरोवर स्थित सतगुरु स्वामी हरिदास राम उद्यान में जन्मोत्सव की मौज मनाई गई, जहां श्रद्धा, सेवा और समर्पण का समन्वित स्वरूप देखने को मिला।
उत्सव के उपलक्ष में सेवा संकल्प के अंतर्गत राहगीरों, बच्चों और भक्तों को शीतल पेय के रूप में छाछ, लस्सी और फ्रूटी का वितरण किया गया। संतों ने कहा कि भीषण गर्मी में शीतल पेय अमृत के समान तासीर प्रदान करते हैं और तृप्त आत्मा को शांति का अनुभव करवाते हैं।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 11 मई 2025 को 11.11 मिनट पर पूज्य गुरुवर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज द्वारा स्वामी हरिदास राम उद्यान का वर्चुअल उद्घाटन एवं नामकरण किया गया था। इस उद्यान में छायादार, फल एवं औषधीय वृक्षों का रोपण किया गया है तथा बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए बैंच और प्रकाश व्यवस्था कर इसे आमजन को समर्पित किया गया है।
कार्यक्रम में पूज्य संत मोहन लाल जी महाराज संत मंडल के साथ उपस्थित रहे। साथ ही निवर्तमान पार्षद भारती लखयानी, मनोज तेजवानी, स्थानीय मुखीजन, कुमार विधानी, ओम प्रकाश, रवि जैसवानी, प्रदीप मलिक, राधा गोविन्द, सुदामा, पुनीत, राजेश मीरचंदानी, देवानंद चंदनानी, अविनाश तथा संत सेवादारी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पंच दिवसीय जन्मोत्सव का समापन 1 मई (शुक्रवार) को पूर्णिमा तिथि पर किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश ग्रंथ और गीता के पाठों का भोग परायण होगा, बधाई गीत गाए जाएंगे तथा भगवान सत्यनारायण की कथा, दीप प्रज्वलन और लड्डू प्रसादी महा प्रसादी का भोग सतगुरु महाराज के विग्रह के समक्ष लगाया जाएगा। साथ ही विशाल आम भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं की सहभागिता और आस्था का प्रतीक बनेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
