बालमुकुंदाचार्य का कालवाड़ रोड पर अभिनंदन, महायज्ञ और श्रीराम कथा संपन्न
कालवाड़ रोड स्थित माता भुवनेश्वरी आश्रम में आयोजित नवदिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित माता भुवनेश्वरी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाथोज धाम पीठाधीश्वर व हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य (बाएं) का अभिनंदन करते आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य जगदीश जी महाराज (लाल पगड़ी में) व अन्य पदाधिकारी।
सरना छोड़ कालवाड़ रोड स्थित माता भुवनेश्वरी आश्रम में आयोजित नवदिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से हाथोज धाम पीठाधीश्वर एवं हवामहल विधायक Swami Balmukundacharya का भव्य अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भुवनेश्वरी आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य जगदीश जी महाराज एवं समिति पदाधिकारियों ने महाराज श्री को माता जी का चित्र, श्रीफल एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज की ओर से कथा व्यास Dr. Ganesh Das Ji Maharaj, अयोध्या धाम का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए ऐसे आध्यात्मिक अनुष्ठानों का निरंतर आयोजन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शक्ति स्वरूपा माता भुवनेश्वरी की आराधना एवं अनुष्ठान अत्यंत पुण्यदायी हैं। अधिकमास में किए जाने वाले यज्ञ, तप, दान, जप एवं धार्मिक अनुष्ठानों का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है।
उन्होंने कहा कि इस पावन काल में किए गए धार्मिक कार्य अनेक गुना फलदायी माने जाते हैं तथा इससे समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा और धर्म संस्कारों का प्रसार होता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संपूर्ण आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा।
नवदिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव ने श्रद्धालुओं में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था को और मजबूत किया। धार्मिक अनुष्ठानों और कथा आयोजन के माध्यम से आश्रम परिसर में आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का संदेश भी प्रसारित हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
